फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने दिखाया असर, नगर निगम बेखबर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। उत्तर पश्चिम की बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है लेकिन नगर निगम सुस्त है। राहगीरों, बेसहारों और बाहर से आने वाले यात्रियों, श्रद्धालुओं के लिए नगर निगम अब तक कोई तैयारी नहीं कर सका। न अलावा के लिए टेंडर हुआ और न ही रैन बसेरों में बिजली, पानी की व्यवस्था की गई। ज्यादातर रैन बसेरों में ताले लटक रहे हैं या फिर क्षेत्र के लोगों का कब्जा है।
विज्ञापन

ठंड में नगर निगम की ओर से शहर के प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर अलावा की व्यवस्था की जाती है। वहीं रैन बसेरों में कंबल से लेकर बिजली और पानी की व्यवस्था की जाती है ताकि जिनके पास कोई सहारा नहीं है, वे जाड़े में सुरक्षित तरीके से रात गुजार सकें। अब ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है लेकिन नगर निगम प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। रैन बसेरों में तो कोई व्यवस्था की ही नहीं गई, सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ी के टेंडर की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई। सूत्रों का कहना है कि लकड़ी की व्यवस्था होने में कम से कम 25 दिन का समय लगेगा। वहीं, निगम के उद्यान अधीक्षक डॉ. कृपाशंकर पांडेय का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करा कर अलावा की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें