फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कपड़ा कारोबार शुरू, हड़ताल खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर का कपड़ा कारोबार मंगलवार से फिर शुरू हो जाएगा। वस्त्रों पर जीएसटी के विरोध में कपड़ा कारोबारियों ने एक सप्ताह बाद सोमवार की देर शाम को बंदी समाप्त करने की घोषणा कर दी। बनारस वस्त्र उद्योग एसोसिएशन के कार्यकारिणी के सदस्य सजन रतेरिया के लक्सा स्थित आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। व्यापारियों का दावा है कि सात दिन में सात सौ करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद संगठन ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

लक्सा पर बनारस वस्त्र उद्योग एसोसिएशन और बनारस साड़ी डीलर एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। बनारस साड़ी डीलर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रहीम भाई ने बताया कि जीएसटी के विरोध में 27 जून से बंदी चल रही थी। रविवार को मुख्यमंत्री से संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बंदी वापस लेने का आह्वान किया और कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। बैठक में अशोक धवन, जगदीश साह, राकेश वशिष्ठ, हाजी अब्दुर्रहमान, ओबैदुर्रहमान, फैय्याज अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें