वाराणसी। नगर निगम मुख्यालय में सोमवार को नए नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। अभी लखनऊ में तैनात थे। इससे पहले निवर्तमान नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही का स्थानांतरण कई दिन पहले हो चुका था लेकिन कहीं तैनाती का आदेश न मिलने से वह अपने पद पर बने हुए थे। सोमवार को उन्होंने कार्यभार नए नगर आयुक्त को सौंप दिया। डॉ. नितिन बंसल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण से मुलाकात की।