फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलोमीटर रही वाहनों की कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा रोड। नेशनल हाईवे सहित कपसेठी मार्ग पर दस घंटे जाम लगा रहा। रविवार की रात 11 बजे लगा जाम सुबह दस बजे के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन

दस किलोमीटर लंबे जाम में एंबुलेंस और स्कूली बसें फंसी रहीं। वहीं सुबह सब्जी मंडी आने वाले किसान भी परेशान रहे।
रविवार की रात 11 बजे कपसेठी मार्ग पर बरकी गांव के सामने दो ट्रक खराब हो गए। इससे कपसेठी मार्ग पर ट्रकों की लंबी लाइन लग गई। वहीं बाबतपुर होते हुए जौनपुर लखनऊ से आने वाले वाहन और इलाहाबाद से कपसेठी होकर जौनपुर लखनऊ के लिए गुजरने वाले वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

कछवा रोड से कपसेठी मार्ग पर लगभग 10 किलोमीटर दूर तक एवं नेशनल हाईवे पर भदोही जनपद के बाबूसराय तक ट्रकों की लाइन लगी रही। सुबह करीब दस बजे मिर्जामुराद पुलिस के सक्रिय होने पर जाम समाप्त हुआ। इससे कछवारोड सब्जी मंडी में आने वाले किसानों को काफी परेशानी हुई। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें