फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराई मंदिर की फर्जी वसीयत, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दशाश्वमेध क्षेत्र के त्रिपुरा भैरवी मंदिर की वसीयत गलत तरीके से अपने नाम कराने के आरोप में लल्लन मिश्रा उर्फ जानकी और उप निबंधक कार्यालय प्रथम के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ बुधवार को कैंट थाने में धोखाधड़ी, कूटरचना सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता प्रांशु शर्मा की तहरीर पर एसएसपी के आदेश से की गई है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रांशु ने कैंट पुलिस को बताया कि त्रिपुरा भैरवी मंदिर के महंत ने उन्हें देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी है। दशाश्वमेध जोनल कार्यालय से उन्हें 21 अप्रैल को जानकारी मिली कि दस्तावेजों में हेराफेरी और कूटरचना कर लल्लन मिश्रा ने त्रिपुरा भैरवी मंदिर की वसीयत अपने नाम करा ली है। यह काम उप निबंधक कार्यालय प्रथम के कर्मचारियों की मिलीभगत से किया गया है। प्रकरण की शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें