फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक किराया देकर सूरत से वाराणसी पहुंचे पूर्वांचल के 1136 यात्री, बताया- चौबीस घंटे में एक बार मिला भोजन

Fri, 08 May 2020 04:14 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कैंट स्टेशन के बाहर यात्री गौतम कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार को सूरत से 1136 यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन उत्तर रेलवे के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्रत्येक यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम ने प्रत्येक यात्रियों का नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज करते हुए राशन किट उपलब्ध कराया।

विज्ञापन


वाराणसी सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के इन यात्रियों को रोडवेज बसों के जरिए घर भिजवाया गया। यात्रियों को घर भिजवाने के लिए करीब 45 से अधिक बसों का इंतेजाम किया गया था। कैंट स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों ने आरोप लगाया कि टिकट के नाम पर वसूली की गई। 100 से 150 रुपये अतिरिक्त लिए गए। यात्रियों ने यह भी कहा कि मजदूरों को मुफ्त यात्रा कराने के दावे सिर्फ कागजी हैं। 

लगभग 45 दिनों के बाद घर पहुंचने वाले यात्रियों के चेहरे पर राहत का भाव था तो वहीं सूरत में जैसे तैसे गुजारे हुए कष्टकारी क्षण भी बातचीत में उभर कर सामने आए। सोनभद्र के गौतम कुमार और फैजाबाद के रमेश कुमार ने बताया कि अभी सूरत में पूर्वांचल के 4 से 5 लाख लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


स्थितियां बेहद कष्टकारी है। लोगों को राशन किट और आवश्यक वस्तुओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अन्य यात्रियों ने बताया कि रास्ते में 23 से 24 घंटे बाद खाने के नाम पर खिंचड़ी और बोतलबन्द पानी दिया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें