फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार का माध्यम बन रहा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने के लिए लोकायुक्त का प्रचार-प्रसार होना बहुत जरूरी है। प्रशासन में भ्रष्टाचार नहीं है, बल्कि प्रशासन भ्रष्टाचार का माध्यम बन गया है। जब तक लोगों को लोकायुक्त के बारे में जानकारी नहीं होगी, तब तक भ्रष्टाचार रोक पाना मुश्किल होगा। सोमवार को गोपीगंज स्थित ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में प्रदेश के लोकायुक्त सचिव आरएन पांडेय ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकायुक्त सरकार के मंत्रियों, विधायकों और अन्य लोक सेवकों के विरुद्ध भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग की जांच करता है। इसके बाद कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजी जाती है। तीन माह में इसकी रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जाती है। उन्होंने कहा कि वर्ष भर में महज साढ़े तीन हजार शिकायतें आईं हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि लोगों को लोकायुक्त के बारे में जानकारी ही नहीं है। इसलिए लोकायुक्त के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए ताकि लोग जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने की जरूरत है। इसके लिए लोगों को आगे आना होगा। यह काम तभी होगा, जब लोगों को लोकायुक्त के बारे में समुचित जानकारी हो।
इस मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार, उप जिलाधिकारी औराई केशव प्रसाद गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, जिला पंचायत सदस्य अखिलेंद्र सिंह बघेल, जिला पंचायत राज अधिकारी हरकेश त्रिपाठी, शुभम मिश्रा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनिल गौतम, अपर मुख्य अधिकारी सुभाष, नगर पालिका अध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता, ज्ञानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हीरालाल मौर्य, अधिशासी अधिकारी अवधेश भारतीय, ज्ञानेश्वर अग्रवाल, शिव शंकर गुप्ता, थाना प्रभारी मनोज पांडेय, सुनील कुमार वर्मा, विवेक उपाध्याय, बाबू उमर वैश्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें