स्मार्ट सिटी से तैयार वार्ड का काम भी पूरा
स्मार्ट सिटी के तहत काशी विश्वनाथ धाम के आसपास के आधा दर्जन वार्ड में सौंदर्यीकरण का काम भी पूरा हो गया है। इसमें 9.91 करोड़ रुपये की लागत से गढ़वासी टोला वार्ड, 16.24 करोड़ रुपये की लागत से कालभैरव वार्ड, 12.65 करोड़ रुपये की लागत से कामेश्वर महादेव वार्ड, 13.53 करोड़ रुपये की लागत से राजमंदिर वार्ड, तथा 12.65 करोड़ रुपये की लागत से जंगमबाड़ी वार्ड और 16.22 करोड़ रुपये से दशाश्वमेध वार्ड क्षेत्र की सूरत बदली गई है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि नवंबर महीने में पूरी होने वाली परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है। उनका भौतिक सत्यापन भी कराया जा रहा है।