फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 106 साल के केएल गुप्ता 63वीं बार बने नरमू के महामंत्री, बसंत लाल चतुर्वेदी चुने गए केंद्रीय अध्यक्ष

Mon, 25 Dec 2023 01:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गोरखपुर के रहने वाले 106 साल के केएल गुप्ता को लगातार 63वीं बार महामंत्री बनाए जाने के बाद रेल कर्मियों में उत्साह नजर आया। पदाधिकारियों ने रेल कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आवाज बुलंद की। 
विज्ञापन
NE Railway Mazdoor Union - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनई रेलवे मजदूर यूनियन का 63वें वार्षिक अधिवेशन मंडल कार्यालय में हुआ। इसमें गोरखपुर के रहने वाले 106 साल के केएल गुप्ता को लगातार 63वीं बार महामंत्री और बसंत लाल चतुर्वेदी को लगातार 10वीं बार केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने रेल कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष राणा राकेश रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बीएन सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी, रामनगीना भट्ट और अतुल कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार मिश्रा, ओंकार नाथ सिंह, दिलीप धर दुबे, सहायक मंत्री एनबी सिंह, आरएन गर्ग, संगठन मंत्री दीपक कुमार, हरीश यादव, मनोज सिंह और कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें