वाराणसी। काशी विश्वनाथ और शृंगार गौरी का दर्शन-पूजन करने जा रहे 550 से ज्यादा शिव सैनिकों को सोमवार को शहर और रामनगर के तीन स्थान से गिरफ्तार कर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान भारी गहमागहमी का माहौल होने के साथ ही काफी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अस्सी से अरुण पाठक के नेतृत्व में निकले दो सौ से ज्यादा शिव सैनिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लक्सा से अजय चौबे के नेतृत्व में 250 व रामनगर में भानु के नेतृत्व में ता रहे सौ से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान शिव सैनिकों ने पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी की और मांग की कि उन्हें जलाभिषेक और दर्शन-पूजन करने की अनुमति दी जाए। कहा कि हमारा यह विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शिव सैनिकों को समझाबुझाकर शांत कराया।