फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-टेंडरिंग से कराएं काम, निरीक्षण करने आऊंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। सूबे के नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में नगरीय विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकार विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। हर काम पारदर्शी तरीके से कराए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सारे विकास कार्य ई-टेंडरिंग के जरिये कराएं, मैं निरीक्षण करने आऊंगा। साथ ही तालाबों और पार्कों के सुंदरीकरण के लिए 20 लाख का प्रस्ताव भेजने को कहा।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने अधिशासी अधिकारियों से कहा कि वह हर वार्ड की प्रत्येक दशा में साफ-सफाई कराएं। दो अक्टूबर तक किसी भी दशा में जिले को ओडीएफ कराना है। महापुरुषों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन साफ-सफाई के साथ उनकी मूर्तियों पर छतरी लगवाई जाए। 14वें वित्त के साथ सभी विकास कार्य ई- टेंडरिंग से कराएं जाएं। सरकारी धन अनावश्यक व्यय न करें, जो कार्य कराये जा रहे हैं, उनका स्वयं निरीक्षण करने के लिए जल्द आऊंगा। उन्होंने सभी ईओ से कहा क़ नगरों को प्लॉस्टिक मुक्त करने के लिए कोई कसर न छोड़ें। सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, सीडीओ हरिशंकर सिंह, एडीएम राम सिंह वर्मा, औराई विधायक दीनाथ भाष्कर, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, प्रदीप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें