फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी के हुनरबाजों की हॉरर फिल्म में दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी के हुनरबाजों ने हॉरर फिल्म में भी दस्तक दे दी है। डर और दहशत को अपने अभिनय और निर्देशन की कला सेे इन्होंने बखूबी प्रदर्शित किया है। 1992 में आई ड्रैक्युला हॉरर फिल्म की तर्ज पर ही यहां के कलाकारों ने इसी पर एक वेब सीरीज तैयार की है। इस वेब सीरीज के दो एपिसोड तैयार हैं। एक यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुका है और दूसरा एपिसोड शुक्रवार को रिलीज होने जा रहा है।
विज्ञापन

इस वेब सीरीज में राज त्रिपाठी अहम भूमिका में हैं। बनारस के रहने वाले राज त्रिपाठी फ्रीलांस एक्टर व मॉडल हैं। वेब सीरीज का आर्ट डायरेक्शन भी राज त्रिपाठी ने किया है। साजिद खान द्वारा निर्देशित साढ़े 12 मिनट के पहले एपिसोड में कलाकारों का अभिनय ही नहीं इसका निर्देशन आपको बांधे रखता है। इसकी सिनेमाटोग्राफी पर भी पूरी मेहनत की गई है। बीएचयू की छात्रा रहीं सृष्टि भंडारी समेत विशाल गोस्वामी, सत्यम सिंह ने भी इसमें अपने सशक्त अभिनय का प्रदर्शन किया है। बनारस के महमूरगंज के ही एक बंगले में इसकी पूरी शूटिंग की गई है। हॉरर फिल्म की शूटिंग में लाइट और साउंड का खेल ज्यादा होता है। सत्यजीत विश्वकर्मा ने इस पर काफी मेहनत की है। पहला एपिसोड रिलीज हो चुका है। दूसरा एपिसोड शुक्रवार को होगा। इसकी दस सीरीज तैयार करने की लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें