फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। अंबेडकर शिक्षण संस्थान की ओर से सोमवार को बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतथि सारनाथ में मनाई गई। इस मौके पर कोआर्डीनेटर अशोक कुमार गौतम ने कहा कि कांशीराम दलितों, पिछड़ों, किसानों और गरीबों के हितैषी थे। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोरों को संविधान में व्यवस्था दी तो कांशीराम ने उसे आगे बढ़ाने का काम किया। इस दौरान कार्यक्रम में आए लोगों ने कांशीराम के सपने को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद कैलाश नाथ सिंह ने कहा कि कांशीराम ने मंडल कमीशन को लागू करने का आह्वान किया था। इस दौरान देश और प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। पूर्व सांसद ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार जनता से झूठे वादे कर गुमराह कर रही है। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और सरकार के इस झूठ को बेनकाब करें। इस दौरान पूर्व विधायक शिबगतुल्ला अंसारी, सुषमा पटेल, विरेंद्र सिंह, सुजीत मौर्या, मेराज फारुकी जुग्गन, प्रमोद सिंह, डॉ. जेपी सिंह, नरेश भारती, मुंशीराम सुमन, इकबाल हाशमी मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक छब्बू पटेल ने की। संचालन जिलाध्यक्ष दीपचंद चौधरी ने किया। धन्यवाद शिवबोध राम ने दिया।
वहीं पूर्वांचल मूवमेंट की ओर से जगतगंज स्थित कार्यालय पर बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई। वक्ताओं ने कहा कि दलितों पिछड़ों और गरीबों के उत्थान के लिए संषर्घ किया। इस मौके पर राजेश आजाद, ज्योति, प्रदीप कुमार, डॉ. रेनू शाही मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें