फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी कार्यकर्ताओं को ही टिकट : सलिल विश्नोई

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। निकाय चुनाव की हलचल तेज होने के साथ ही भाजपा ने अपनी रणनीतिक मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। सोमवार को यहां आए भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी सलिल विश्नोई ने पार्टीजनों से मुलाकात कर फीडबैक लिया। प्रत्याशियों के चयन से लेकर माहौल तक पर चर्चा की। शिवपुरवा स्थित गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब विश्नोई ने कहा कि टिकट जमीनी कार्यकर्ताओं को ही दिए जाएंगे। इसके लिए बूथ, सेक्टर, वार्ड प्रमुखों से राय ली जा रही है। वार्डों के आरक्षण की स्थिति जारी होने के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। दीपावली तक प्रत्याशियों की सूची तैयार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कहा कि इस बार यहां की सभी 90 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। जनता के बीच मोदी और योगी सरकार के कार्यों को लेकर जाएंगे। काशी के समुचित विकास के लिए जरूरी है कि केंद्र और राज्य के साथ ही शहर में भाजपा की सरकार हो। सभी वार्डों में चुनाव संचालन समिति का गठन हो गया है। हर समिति में पांच-पांच लोग हैं। चंद्रशेखर उपाध्याय को महानगर समन्वयक बनाया गया है। 11 को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में निकाय चुनाव की तैयारियों पर मंथन होगा। 18 अक्तूबर को विकास उत्सव पर्व मनाया जाएगा। रंगोलियां बनाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। शाम को निकाय चुनाव प्रभारी ने गढ़वासी टोला, पांडेयपुर और शिवाला वार्ड में पार्टीजनों के साथ बैठक की। वार्ड चुनाव संचालन समिति से फीडबैक लिया। वार्ड की समस्याओं और उनके विकल्पों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें