फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिरे अधेड़ की मौत, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लहरतारा चौराहे के पास बुधवार की शाम नीम के पेड़ की डाल छांटते समय श्याम नारायण सरोज (59) वर्ष असंतुलित होकर नीचे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग आननफानन में उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत से गुस्साए परिवारीजनों और पड़ोसियोें ने पुराना जीटी रोड पर लहरतारा चौराहा को जाम कर दिया और गुजर रहे वाहनों में पथराव कर तोड़फोड़ की। सभी की मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा मिले। सूचना पाकर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियोें ने आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तब जाकर लगभग दो घंटे बाद आवागमन सामान्य हुआ। इस दौरान लहरतारा चौराहा के चौतरफा वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। माहौल सामान्य होने के बाद पुलिस को आधा घंटे से अधिक समय जाम खुलवाने में लग गया।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत नईबस्ती लहरतारा निवासी पेशे से ट्राली चालक श्याम नारायण सरोज लहरतारा चौराहे के समीप एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के कहने पर उनकी दूकान के सामने लगे नीम के पेड़ की डाल की छंटाई कर रहे थे। बताया जाता है कि बारिश में पेड़ के भीगे होने के कारण श्यामनारायण का पैर फिसला और वह सिर के बल पर पत्थर पर जा गिरे। घटना की जानकारी पाकर श्यामनारायण की पत्नी मालती देवी और चारों बेटे शव को घटनास्थल पर ही रखकर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान श्यामनारायण के पड़ोसियों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जाम करने वालों की मांग पर मौके पर पहुंचे एसीएम प्रथम मनोज सिंह ने आश्वस्त किया कि परिवारीजनों को नियमानुसार सरकारी मदद दिलाई जाएगी तब जाकर लोग माने और माहौल सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें