शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 27 और 28 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी की सचिव नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
टीईटी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए अलग-अलग होगी। परीक्षा से 15 दिन पहले ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउन लोड किए जा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि 27 जून को प्राथमिक कक्षा एक से पांच तक के लिए दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली 10 से 12.30 बजे तक और दूसरी पाली 2.30 से 5 बजे तक होगी।
दूसरी पाली की परीक्षा प्राथमिक स्तर के भाषा शिक्षक पात्रता के लिए होगी। उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के लिए 28 जून को परीक्षा होगी।
पहली पाली 10 से 12.30 बजे तक होगी। यह कक्षा छह से आठ तक के लिए होगी। दूसरी की परीक्षा उच्च प्राथमिक स्तर के भाषा शिक्षक के लिए 2.30 से 5 बजे तक होगी।
टीईटी में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि के 15 दिन पहले http://upbasiceduboard.gov.in से डाउनलोड कर टीईटी में शामिल हो सकेंगे।
परीक्षार्थियों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा से संबंधित निर्देश वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के बाद तीन सप्ताह में रिजल्ट घोषित करने की तैयारी है।