फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीपीसीएस लोअर-2009 मेंस का परिणाम घोषित

Thu, 22 May 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर सबऑर्डिनेट-सामान्य चयन) मुख्य परीक्षा-2009 का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया। कुल 738 पदों के लिए 2528 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। साक्षात्कार 11 जून से शुरू होगा।
विज्ञापन


इसी के साथ पीसीएस-2013, लोअर सबऑर्डिनेट-2013, समीक्षा अधिकारी-2013 प्रारंभिक परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं के लंबित परिणाम भी जल्द घोषित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

यूपीपीसीएस की साइट पर देखें रिजल्ट

आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा पिछले साल 22 जनवरी से तीन फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। इसमें कुल 14339 शामिल हुए थे। रिजल्ट देखने के लिए आयोग कार्यालय पर अभ्यर्थियों का शाम से ही जमावड़ा रहा। कुल सफल 2528 में से 236 अभ्यर्थी अलग-अलग वर्ग में भी सफल हुए हैं।

इस तरह से वास्तविक रूप से सफल अभ्यर्थियों की संख्या 2292 है। सचिव अनिल कुमार यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों को प्राप्तांक आदि की जानकारी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही दी जाएगी। परीक्षाफल आयोग की वेबसाइट http://www.uppsc.org.in पर भी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें