फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा खाई युवती ने प्रेमी के उड़ाए होश

Thu, 22 May 2014 08:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा (जालौन)
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के जालौन में शादी से इनकार करने से खफा युवती ने परिजनों के साथ प्रेमी के घर के सामने डेरा डाल दिया। यह देख प्रेमी के होश उड़ गए। वह झांसा देकर अहमदाबाद भाग गया। मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लाहनपुरा निवासी महेश कुमार का अपनी ही रिश्तेदारी में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। दोनों की मोबाइल पर बातचीत भी होती थी।

युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो महेश ने टाल दिया और धीरे-धीरे वह युवती से किनारा करने लगा। इतना ही नहीं बातचीत भी कम कर दी। यह प्रेमिका को नागवार लगने लगा। उसने एक बार फिर शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर महेश ने शादी से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी के दरवाजे पर डाला डेरा

प्रेम में धोखा खाई युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई और मंगलवार की रात उन्हें लेकर प्रेमी के गांव मल्लाहनपुरा आ धमकी। लड़की ने महेश के दरवाजे पर डेरा डाल दिया। प्रेमिका का यह रूप देख महेश के होश उड़ गए। परिवार के लोग भी सकते में आ गए।

बुधवार तड़के महेश युवती और उनके परिजनों को झांसा देकर अहमदाबाद रवाना हो गया। लड़की के डेरा डालने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने समझाने की भी कोशिश की, पर लड़की और उसके परिजन नहीं माने।

बुधवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें