कानपुर में सड़क पर प्रदर्शन करते बजरंग दल के कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
नुपुर शर्मा के विवादित बयान के विरोध में जुमे की नमाज के बाद हुए प्रदेशभर में हुए हिंसक प्रदर्शन के विरोध में गुरुवार को प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। बजरंग दल ने इस दौरान जगह-जगह हनुमान चालीसा का पाठ किया।
कानपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गुरुदेव चौराहा, खलासी लाइन, रामादेवी और किदवई नगर चौराहे पर विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने काफी देरतक नारेबाजी की। कुछ स्थानों पर आपत्तिजनक नारे लगाए जाने की भी बात सामने आई है।