फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला कांस्टेबल पैंतीस हजार, थानों में अफेयर और छेड़छाड़

Wed, 14 Aug 2013 12:02 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में प्रेम में छली गई एक महिला सिपाही ने जहर खाकर जान दे दी। लेकिन यूपी पुलिस में संगीता का किस्सा इकलौता नहीं है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस में साल भर पहले पैंतीस हजार कांस्टेबल का नया बैच पहुंचने के बाद थानों का माहौल बदल गया है।

यूपी पुलिस के इस बैच में बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं। इस बैच के आने के बाद किसी थाने में पुलिस कर्मियों के अफेयर के किस्से गूंज रहे हैं तो कहीं महिला कांस्टेबिल अपने ही सीनियर पर छेड़छाड़ के आरोप लगा रही हैं।

लेकिन इन सबसे बेखबर आला अफसरों ने कभी बदले हालात में नई गाइड लाइन जारी करने की जरूरत नहीं समझी।

ट्रेनिंग सेंटरों से ही पनपी अफेयर की बयार थानों में जमकर धमाल मचाए है। इनमें से कइओं ने बैच मेट से शादी कर ली। यहां तक तो सब ठीक है लेकिन अधिकतर के अफेयर नाकाम भी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन इस अफेयर के खेल ने पुलिस की ड्यूटी प्रभावित हुई। महिला कांस्टेबलों को लेकर तूफान आए दिन उठते रहे हैं।

कई बार महिला कांस्टेबलों से कुछ थानाध्यक्षों ने नाइट ड्यूटी लेना शुरू किया तो कुछ ने तो इन्हें बाकायदा अपना हमराह तक बना लिया।

कुछ थाना प्रभारी और दीगर अफसर अपने किचन तक महिला कांस्टेबिलों को ले जाने लगे तो कई बार महिला कांस्टेबिलों की ओर से शिकायत भी दर्ज कराई गईं। आरोप कभी थानाध्यक्षों पर लगे तो कभी दूसरे अधिकारियों पर।

संगीता के मामले में भी एक कांस्टेबिल के साथ उसके अफेयर की बात उजागर हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें