फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के राज में खाकी की 'बेरहम' गुंडई

Wed, 09 Apr 2014 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चुर्क पुलिस चौकी के इंचार्ज ने मंगलवार की रात तीन सिपाहियों के साथ मिलकर ‘अमर उजाला’ के पत्रकार जुल्फेकार हैदर खां की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पत्रकार के भाई की तहरीर पर चौकी इंचार्ज के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइनहाजिर कर दिया है।

उन्होंने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। उधर, अपर जिला अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने चौकी इंचार्ज के निलंबन के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

चार पुलिसवालों पर मारपीट का मामला दर्ज

चुर्क स्थित ईदगाह के पास दो पक्षों में जमीन का विवाद चल रहा था। जुल्फेकार हैदर खां इसी मामले की जानकारी करने के लिए रात करीब आठ बजे पुलिस चौकी गए थे। आरोप है कि उन्होंने यहां पहुंचकर चौकी इंचार्ज बाली मौर्या से मामले के बाबत कुछ जानकारी चाही तो उन्होंने आपा खो दिया।

हैदर ने उनके व्यवहार पर एतराज जताया तो बाली ने खुद एवं तीन सिपाहियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे हैदर घायल हो गए। खबर पाकर पहुंचे कुछ पत्रकार उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर देर रात डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

पत्रकार के भाई जलालुद्दीन हैदर की तहरीर पर राबर्ट्सगंज पुलिस ने चौकी इंचार्ज एवं तीनों सिपाहियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। बुधवार सुबह एसपी रामबहादुर ने बाली मौर्या को लाइनहाजिर कर दिया। उन्होंने इस प्रकरण की जांच सीओ सिटी देवेश शर्मा को सौंपी है। उधर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीलाल यादव ने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर आरोपी चौकी इंचार्ज के निलंबन की संस्तुति की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें