छह लड़कियां व दो महिलाएं भी शामिल
होटल में हुई कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों में आठ लड़कियाें में दो महिलाएं भी शामिल हैं, इनमें से एक महिला के पास मासूम बच्चा भी गोद में था। बताते हैं जिस महिला के पास बच्चा है। उसकी करीब दो साल पहले ही शादी हुई है। वह क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है।
परिवार के लोगों के साथ हसनपुर कस्बे में खरीदारी करने आई थी। इसी बीच परिवार के लोगों से दवाई लेने का बहाना बनाकर महिला होटल में पहुंच गई और वहां पुलिस के हत्थे चढ़ गई। जबकि पकड़े गए सभी लड़के आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं।
शिकायत मिली थी कि शाहपुर कला के पास होटल में गलत कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के आधार पर सीओ व पुलिस की टीम के साथ यूनिक होटल एवं रेस्टोरेंट पर छापेमारी की गई। इस दौरान स्टाफ के लोग भाग गए। होटल के आठ कमरों से आठ जोड़े मिले। होटल को सील करा दिया है। संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। — सुनीता सिंह, एसडीएम हसनपुर