फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : बरेली के लोग इस बार किसे देंगे वोट? चाय पर चर्चा में खुलकर रखी बातें

Sun, 14 Nov 2021 09:49 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

गाजियाबाद, मुरादाबाद, अमरोहा और रामपुर के वोटर्स का मूड समझने के बाद अब 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बरेली पहुंचा है। यहां सुबह गांधी उद्यान के बाहर टी स्टॉल पर आम नागरिकों संग 'चाय पर चर्चा' हुई। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने खुलकर अपनी बातें कहीं।
विज्ञापन
बरेली में चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव 2022 में नाथ नगरी और आला हजरत के आस्था का केंद्र माने जाने वाले बरेली में क्या होगा? इस बार यहां के लोगों के लिए चुनाव में क्या मुद्दे होंगे? धर्म, जाति या मजहब के नाम पर वोट पड़ेंगे या विकास की बात होगी? 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के पिछले साढ़े चार साल के कार्यकाल में बरेली कितना बदल पाया है? महिला सुरक्षा, रोजगार के मुद्दों पर यहां के लोग क्या कहते हैं? इन सभी सवालों के जवाब  के लिए 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' बरेली पहुंच चुका है। यहां सुबह गांधी उद्यान के बाहर टी स्टॉल पर आम नागरिकों संग 'चाय पर चर्चा' हुई। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने खुलकर चुनावी मुद्दों पर चर्चा की। बताया कि इस बार वो क्या सोचकर वोट करेंगे? 

विकास के मुद्दे पर क्या बोले लोग? 

बरेली में चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी। - फोटो : अमर उजाला
अनूप ने कहा कि सड़कें बहुत खराब हैं। गड्डों के चलते कई तरह की दुर्घटनाएं हो रहीं है। बेरोजगारी बहुत ज्यादा है। कोई भी नया उद्योग नहीं आया है। इस बार विकास के मुद्दों पर ही युवा वर्ग वोट करेगी। पूरे शहर में जाम की समस्या बहुत ज्यादा है। 





आर्मी से रिटायर्ड आरडी गुप्ता ने अनूप के दावे को खारिज कर दिया। कहा कि पूरे जिले में काफी विकास हुआ है। सड़कें चौड़ी हुई हैं। मौजूदा सरकार ने काफी काम किया है। इसलिए जिसने विकास किया है उसे ही वोट करेंगे।  

व्यापारी विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि पूरे जिले में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। अभी भी काम जारी है, इसलिए सड़कें थोड़ी अस्त-व्यस्त हो गई हैं। जब विकास के काम होंगे तब थोड़ी बहुत तकलीफ उठानी ही पड़ेगी। कोरोनाकाल में भी मौजूदा सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। इसलिए व्यापारियों ने ये मुहिम चलाई है कि चुनाव में उन्हीं को वोट करेंगे जिन्होंने आम जनता के लिए काम किया है। 

उद्यमी अतुल कपूर ने कहा कि कई फ्लाईओवर बने हैं। सीवर की लाइन पड़ी है। हर सड़क पर लाइटें लग गई हैं। स्मार्ट सिटी को लेकर काफी तेजी से काम हो रहा है। आने वाले दिनों में काफी अच्छा हो जाएगा। 

अमन रस्तोगी ने कहा कि ब्यूटीफिकेशन का काम काफी हुआ है। चारों तरफ वॉल पेंटिग हुई है। चौराहों को सजा दिया गया है। पहले गंदगी बहुत होती थी, अब बहुत अच्छा लगने लगा है। मौजूदा सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। गांवों में बिजली, सड़कें, पानी, गैस सिलेंडर की सुविधा काफी बेहतर हुई है। 

रोजगार के मुद्दे पर क्या है राय?

बरेली में चाय पर चर्चा। - फोटो : अमर उजाला
एलएलबी, बीएड कर चुके मधुनेश यादव ने कहा कि जिले में रोजगार ही नहीं है। फॉर्म भरते हैं लेकिन वैकेंसी नहीं आती है। बड़ी संख्या में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। अनूप ने कहा कि युवा बढ़ती बेरोजगारी से परेशान हैं। कोई नई फैक्ट्री यहां नहीं लगी। जो पुरानी थी, वो अब बंद हो चुकी है। 

व्यापारी विशाल मेहरोत्रा ने कहा बरेली स्मार्ट सिटी के रूप में उभर रही है। आईआईटी पार्क और टेक्सटाइल पार्क यहां प्रस्तावित है। इसके लिए बजट पास हो चुका है। रोजगार के मुद्दे पर अमन ने कहा कि सरकारी नौकरी सबको नहीं मिलती है। लोगों को स्वरोजगार की तरफ बढ़ना चाहिए। इसके लिए सरकार काफी कोशिश कर रही है।

राजीव खुराना ने कहा कि बंद हो चुके उद्योगों को फिर से शुरू करवाना चाहिए। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। आर्मी से रिटायर्ड आरडी गुप्ता ने कहा कि अगर काम करने की क्षमता और योग्यता हो तो रोजगार की बिल्कुल कमी नहीं है। काम करने वालों की कमी है। 
विज्ञापन

महिलाओं ने क्या कहा? 

प्राइवेट जॉब करने वाली दीक्षा ने कहा कि सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। फ्लाईओवर बने हैं। साफ-सफाई की व्यवस्था पहले के मुकाबले काफी बेहतर हुई है। सोनल ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत लोगों को गैस सिलेंडर मिल रहे हैं, लेकिन जरूरतमंदों तक सही से नहीं पहुंच रहे। पहले के मुकाबले विकास के काफी काम हुए हैं। स्टेशन काफी बेहतर हुए हैं। सुविधाएं बढ़ गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें