इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने रक्षा प्लेटफार्मों में भारत को आत्मानिभर बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश के भीतर अपनी जरूरतों के लिए निर्माण करने, दुनिया को निर्यात करने और इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार सृजन और बेहतर आजीविका को सक्षम करने के लिए क्षमताओं का निर्माण करना है।
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश एक मजबूत रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना कर रहा है। पीटीसी इंडस्ट्रीज के सीएमडी सचिन अग्रवाल ने बताया कि अपनी स्थापना के बाद से पीटीसी नवाचार और प्रौद्योगिकी के मामले में सबसे आगे रहा है। देश में पहली बार इसने टाइटेनियम सुपर निकल मिश्रण और अन्य विदेशी सामग्रियों में धातु, धातु के घटकों और विधियों के निर्माण के लिए एक स्वदेशी क्षमता विकसित की है। उद्घाटन के मौके पर लॉकहीड मार्टिन, बीएई सिस्टम, सफरान, हनीवेलस, भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, ब्रह्मोस और कई अन्य डीपीएसयू व डीआरडीओ जैसे संगठनों के साथ ही देश-विदेश के लोग मौजूद थे।