फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 1st Phase:  पहले चरण का मतदान खत्म, जानिए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग

Thu, 10 Feb 2022 08:18 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। अब तक के आंकड़ों के मुताबिक कुल 60.2% मतदान हुआ। अंंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं। 2017 में इन सीटों पर कुल 63.1% वोटिंग हुई थी।
विज्ञापन
अंतिम आंकड़े आना अभी बाकी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रात आठ बजे तक 60.1% मतदान हुआ। चुनाव आयोग थोड़ी देर में अंतिम आंकड़े जारी करेगा। सबसे ज्यादा शामली जिले की कैराना सीट पर हुआ है। यहां 75.12% लोगों ने वोट डाला।

2017 में  सरधना सीट पर हुई थी सबसे ज्यादा वोटिंग

विज्ञापन

2017 में इन 58 सीटों पर कुल 63.1% वोटिंग हुई थी। उस वक्त सबसे ज्यादा मेरठ जिले की सरधना सीट पर 71.5% मतदान हुआ था। इस सीट पर भाजपा के संगीत सोम जीते थे। सबसे कम 48.2% वोटिंग गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट पर हुई थी। यहां से भाजपा के पंकज सिंह जीते थे।
विज्ञापन


11 जिलों में कहां कितना मतदान
जिन 11 जिलों में वोटिंग हुई है, वहां शामली जिले में 69.42% मतदान हुआ। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 52.43% मतदान हुआ है। सीटों की बात करें तो सबसे ज्यादा कैराना सीट पर 75.12% मतदान हुआ। 

2017 में किस जिले में कितना मतदान

विज्ञापन

2017 में शामली जिले में सबसे ज्यादा 67.48% मतदान हुआ था। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 55.53% मतदान हुआ था। गाजियाबाद के अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले में भी 60% से कम मतदान हुआ था। बागपत, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा में 60 से 65 फीसदी के भीतर मतदान हुआ था। हापुड़, मेरठ मुजफ्फरनगर और शामली जिलों में 65% से ज्यादा वोटिंग हुई थी।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें