उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डीआईजी एके पंडा दूसरी शादी की तारीख पर भी फंस रहे हैं।
उन्होंने जो तारीख बताई है उस पर पहली पत्नी ने आपत्ति दर्ज करा दी। कहा गया है कि बगैर तलाक लिए दूसरी शादी अवैध है। जबकि डीआईजी ने कहा है कि उस समय तक कोर्ट का फैसला आ चुका था।
अब शादी की तारीख को लेकर प्रमाण मांगा जा रहा है। मेरठ रेंज के डीआईजी जेल एके पंडा विभागीय कार्रवाई में घिरते नजर आ रहे हैं। दूसरी शादी से शुरू हुए विवाद की जांच तेज हो गई है।
शासन ने अकादमी के डायरेक्टर एडीजी एके जैन को विभागीय कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी बनाया है। सोमवार को डीआईजी एके पंडा और उनकी दोनों पत्नियां यहां पहुंचीं। तीनों के बयान दर्ज हुए।
डीआईजी तो कह रहे हैं कि उन्होंने दूसरी शादी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद की थी। जबकि पहली पत्नी का कहना था कि उस समय तक तलाक नहीं हुआ था।