डीजीपी ने किया कोतवाली झांसी का लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
आज झांसी कोतवाली को नया भवन मिल गया। कोतवाली भवन का लोकार्पण करने के लिए शनिवार सुबह 9.45 बजे उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह झांसी पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाली थाने के नए भवन को लाकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली में पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कोतवाली का चेहरा बदल है उस तरह से पुलिस अपना चरित्र व व्यवहार बदलें।
थाने पर आने वाले हर फरियादी के साथ घर जैसा व्यवहार किया जाए। यूपी पुलिस की परफॉर्मेंस का आकलन समाज करेगा। विश्वसनीयता कितनी बढ़ी है। इसका आकलन भी जनता करेगी। उन्होंने बताया कि जनता का विश्वास बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोई संगठित अपराध नहीं है। यह उत्तर प्रदेश पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि है। पुलिस को जनता के विश्वास पर खरा उतरना होगा।