उत्तर प्रदेश के बरेली में दरोगा पद पर तैनात श्रीकांत उपाध्याय की सड़क हादसे में मौत हो गई। ये घटना शनिवार तड़के सुबह 3.04 बजे हुई। चेकिंग के दौरान सामने से आ रहे ट्रक की लाइट से कोतवाली पुलिस की जीप का चालक अपना संतुलन खो बैठा और गाड़ी पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
जिससे दरोगा श्रीकांत की मौके पर मौत हो गई, वहीं गाड़ी में बैठे अन्य अन्य पुलिस के जवान घायल हो गए। घायलों को सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।