फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बनेंगे बाईपास

Tue, 09 Apr 2013 09:50 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश सरकार यातायात दबाव को कम करने के लिए एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों को बाईपास की सौगात देगी।
विज्ञापन


पहले चरण में चालू वित्तीय वर्ष के दौरान रामपुर, कानपुर, लखीमपुर, फतेहपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़, कुशीनगर, बांदा, जेपी नगर, झांसी, संभल और अमरोहा में बाईपास निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है।

इसके अलावा अन्य चार शहरों से बाईपास सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलों से प्रस्ताव मांगा गया है।

पीडब्ल्यूडी की योजना अगले तीन वित्तीय वर्षों में सर्वाधिक यातायात दबाव वाले शहरों को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर बाईपास की सुविधा देने की है।

पहले चरण में अमरोहा में सर्वाधिक 41.10 किलोमीटर, अलीगढ़ में 27.34 किलोमीटर, बांदा 10.70 किलोमीटर, कानपुर 9.80 किलोमीटर, मुरादाबाद 16.50 किलोमीटर, लखीमपुर खीरी में 15.50 किलोमीटर और संभल में 11.50 किलोमीटर और फतेहपुर में 5 किलोमीटर लंबी बाईपास रोड बनाने की योजना है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण यह है कि झांसी बाईपास कानुपर रोड पर दिगारा से भगवंतपुर तक बाईपास रोड बनाए जाने की घोषणा पिछले साल मुख्यमंत्री ने की थी। इसी तरह मुरादाबाद में मुरादाबाद-हरिद्वार-देहरादून बाईपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

लखीमपुर खीरी में रजवाहा बाईपास बनाने की योजना है। फतेहपुर में ललौली और बिंदकी बाईपास, कुशीनगर में कसया रामकोला-रामपुर-खुर्द-कोटवा-घुघली से जोड़ने की कवायद चल रही है।

पीडब्ल्यूडी ने संबंधित प्रांतीय और निर्माण खंड के मुख्य अभियंताओं को प्रस्तावित बाईपास के लिए जल्द से जल्द जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


सरकार की योजना सूबे के एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में यातायात दबाव को कम करने के लिए बाईपास सुविधा मुहैया कराने की है।

वित्तीय वर्ष 2013-14 में 13 शहरों को बाईपास देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य अभियंताओं को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
चित्रा स्वरूप, प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें