फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Admission: यूपी बोर्ड के 9वीं से 12वीं में प्रवेश पांच अगस्त तक, 11वीं कक्षा में 20 अगस्त ले सकेंगे एडमिशन

Mon, 03 Jul 2023 11:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा। दस अगस्त के बाद हाईस्कूल और इंटर के लिए प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के करीब 27 हजार विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं में प्रवेश प्रक्रिया पांच अगस्त तक चलेगी। वहीं हाईस्कूल की स्क्रूटनी-कंपार्टमेंट में सफल छात्र-छात्राओं के पास 11वीं में दाखिला लेने के लिए 20 अगस्त तक मौका दिया गया है। 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। 
विज्ञापन


कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं के शुल्क की सूचना और शैक्षिक विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर 16 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक अपलोड किया जा सकेगा। दस अगस्त के बाद हाईस्कूल और इंटर के लिए प्रति छात्र 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा करने की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। विलंब शुल्क के साथ छात्रों के विवरण 20 अगस्त तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। 

प्रधानाचार्य 21 से 31 अगस्त तक वेबसाइट पर अपलोड विवरण की जांच करेंगे। जांच के बाद एक से दस सितंबर तक विवरण अपडेट किया जाएगा। इस दौरान किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं होगा। इसके बाद प्रधानाचार्य पंजीकृत छात्र-छात्राओं की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करेंगे। 
विज्ञापन


वहीं कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों के विवरण और कोषागार में जमा अग्रिम पंजीकरण शुल्क की सूचना 25 अगस्त तक अपलोड करना होगा। प्रधानाचार्य 26 अगस्त से पांच सितंबर तक वेबसाइट पर अपलोड छात्र-छात्राओं के विवरण की जांच करेंगे। जांच के बाद छह से 20 सितंबर तक विवरण अपडेट करेंगे। इसके बाद प्रधानाचार्य पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें