फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: वृंदावन में 6 दिसंबर को लेकर हाई अलर्ट, उरई में थाना प्रभारी ने की सुसाइड, पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Sat, 06 Dec 2025 07:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

हम आपके समक्ष दिनभर के महत्वपूर्ण समाचार लेकर आए हैं। 6 दिसंबर को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट है, पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। दूसरी ओर, अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 30 प्रतिशत उड़ानें रद्द की गईं, जिससे यात्री परेशान रहे। आइए, यहां शनिवार की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालें।

विज्ञापन
यूपी की बड़ी खबरें- - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

6 दिसंबर को लेकर मथुरा में हाई अलर्ट है, सुबह से ही मंदिर के आसपास भक्तों का रेला देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। उधर, उरई में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार रॉय ने शुक्रवार की रात अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस पूरे मामले को एक महिला सिपाही से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावा, अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करीब 30 प्रतिशत उड़ानें रद्द की गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। पढ़ें शनिवार की यूपी की बड़ी खबरें-

विज्ञापन

 

बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात
6 दिसंबर को मथुरा में हाई अलर्ट है। शनिवार को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर के आसपास भक्तों का रेला देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

लखनऊ में इंडिगो की 7 फ्लाइट समेत 8 उड़ानें रद्द, दस गुना महंगा हुआ किराया
अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को करीब 30 प्रतिशत उड़ानें रद्द की गईं। लखनऊ से आने और जाने वाली कुल 42 उड़ानें रद्द रहीं। इससे 2400 यात्रियों व उनके परिजनों समेत करीब 10 हजार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इंडियो की 7 फ्लाइट समेत 8 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने बदला धर्म, पूनम बनकर प्रेमी से की शादी
लखीमपुर खीरी जिले की रहने वाली तीन तलाक पीड़ित नूरजहां ने सनातन धर्म अपना लिया है। उन्होंने शुक्रवार को बरेली के एक आश्रम में प्रेमी धर्मपाल से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पांच साल से जानते हैं। आठ महीने से दोनों साथ में रह रहे हैं। शादी के बाद नूरजहां ने अपने परिवार से खतरा जताया है। पुलिस से सुरक्षा मांगी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-

उरई: कुठौंद थाना प्रभारी ने किया सुसाइड, महिला सिपाही से जुड़ा मामला
उरई में कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार रॉय ने शुक्रवार की रात अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस पूरे मामले को एक महिला सिपाही से जोड़ा जा रहा है। घटना के बाद महिला सिपाही भागती हुई सीसीटीवी फुटेज में दिख रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन

सीएम योगी बोले- बाबा साहब की हर मूर्ति के आसपास सुरक्षात्मक बाउंड्री वॉल बनेगी
सीएम योगी ने शनिवार को कहा, बाबा साहब की मूर्तियों के साथ अक्सर शरारती तत्व छेड़छाड़ करते हैं। हमारी सरकार निर्णय ले रही है कि बाबा साहब की हर मूर्ति के आसपास सुरक्षात्मक बाउंड्री वॉल बनाई जाए, ताकि उनकी प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जिस मूर्ति के ऊपर छत नहीं होगी, वहां छत बनवाएंगे। यदि कहीं कोई काम छूट गया है, तो उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। आज इस पावन अवसर पर मैं बाबा साहब की पावन स्मृति को नमन करता हूं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें