वाराणसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
अजय कुमार पांडे ने कहा कि वर्तमान में केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार दोनों विफल हैं। किसानों के मामले में मोदी जी को हाथ जोड़ना पड़ा। माफी मांगनी पड़ी। पहले के लोग इस्तीफा दे देते थे, संवेदना व्यक्त नहीं करते या माफी नहीं मांगते थे। 800 किसान मर गए, नैतिकता के आधार पर मोदी को इस्तीफा दे देते। भाजपा में और नेता हैं। अगर किसान बिल पहले वापस ले लिए होते तो उनका भला होता। श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि सपा में गुंडागर्दी होती है। जो अभी बिखरे हुए हैं सब गोलबंद हो जाएंगे। इस पर एक शख्स ने कहा बनारस में मोदी जी आए और बगल के जौनपुर में अखिलेश जी आए, जाकर देख लीजिए किधर गुंडा है और किधर जनता।
वहीं, मनोज कुमार ने कहा कि मोदी तो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मोदी जी ने जो कर दिया वो आज तक किसी ने नहीं किया। पुरी दुनिया में मोदी का कोई काट नहीं है। इस पर एक शख्स ने कहा इनका कहना है कि बहुत अच्छा हो गया। तेल 200 रुपये, गैस सिलेंडर 1000 रुपये हो गया है...यही बहुत अच्छा है। जनता बेरोजगार हो गया है। वहीं चायवाले मनोज ने कहा कि मुद्दे तो बहुत हैं लेकिन मोदी की ही सरकार बनेगी। महंगाई तो घटती बढ़ती रहेगी। मगर हमलोगों को ऐसा प्रधानमंत्री न मिला है और न मिलेगा। हम इनको खोना भी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले रात रात भर बिजली गायब रहती थी लेकिन अब तो चैन से सोता हूं।
डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि जहां तक मोदी का सवाल रहा है। मोदी खराब हों या अच्छे हों लेकिन उनके व्यक्तित्व का पूरे हिदुस्तान में कोई सानी नहीं है। अगर कोई नेता उनके बराबर हो तो बता दीजिए। सपा की बुनियाद जातिवाद है कोई वैचारिक नहीं है। अखिलेश ने पिता के विरासत को मुफ्त में पाया है। राजनीति विचार से चलती है हुरदंगई से नहीं। वहीं अपराध के नाम पर आरपी सिंह ने कहा कि सबा अरब देश की आबादी है। प्रदेश की आबादी करीब 28 करोड़ है। छोटी मोदी घटनाएं होती रहेंगी। पहले बड़े बड़े माफिया थे सबको मुर्गा बनाकर लटका दिया गया। वहीं, एक शख्स ने कहा कि 28 करोड़ में सपा के लोग भी हैं, कुछ तो उपद्रव करते ही रहेंगे। एक शख्स ने कहा डिफेंस कॉरिडोर के बारे मे किसी ने सोचा था। दबंगई करके कुछ हासिल नहीं की जा सकती।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
91 वर्षीय बुजुर्ग उदय नारायण पांडे ने कहा कि बनारस स्वर्ग हो गया है। मोदी जी आने से जितने लाल बत्ती वाले थे सब सुधर गए। अखिलेश जी मैच्योर नहीं हुए हैं। मोदी और योगी जी पर भगवान शंकर का आशीर्वाद है, उनको कोई कुछ नहीं कर सकता है। मेरा भी आशीर्वाद है अगले पांच साल तक इनका कोई कुछ नहीं कर सकता है। गोपाल ने कहा कि बनारस में भाजपा हमेशा मजबूत थी, है और रहेगी। मोदी जी ने काशी को बदल दिया। अभिषेक ने कहा कि योगी और मोदी जी दोनों महापुरुष हैं। वहीं, एक शख्स ने कहा कि मोदी का कोई विकल्प नहीं है। आरपी सिंह ने कहा कि देश चलाने के लिए वो पीएम चाहिए जिसकी सोच बहुत व्यापक हो। प्रधानमंत्री वही होगा, जिन्हें अंग्रेजी बोलनी आती हो। वहीं सपा समर्थित एक युवा ने कहा कि योगी बाबा की मठ वापसी हो रही है। उधर एक शख्स ने कहा कि इस सरकार में सबसे बड़ी समस्या है महंगाई। दाल है तो सब्जी नहीं सब्जी है तो दाल नहीं।