फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: मैनपुरी में आज महिलाएं और युवा बताएंगे चुनावी मुद्दे, सवालों के घेरे में होंगे नेता

Wed, 24 Nov 2021 12:37 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज मैनपुरी में पहुंचेगा। ऐतिहासिक रूप से समृद्ध मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। यहां चार विधानसभा क्षेत्र हैं और इनमें से तीन पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन
इटावा, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में महाराजा तेज सिंह चौहान का किला है। यहां राजा का महल और गढ़ी पर्यटन का मुख्य केंद्र है। मैनपुरी को पूरी दुनिया में सारस क्रेन के लिए भी जाना जाता है। इस छोटे से जिले का राजनीतिक महत्व भी काफी अधिक है। इसलिए क्योंकि यहां से हमेशा से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य ही जीत हासिल करते आए हैं। 2017 विधानसभा चुनाव में यहां की चार में से तीन सीटों पर सपा के ही प्रत्याशियों को जीत मिली थी। एक पर भाजपा के उम्मीदवार ने चुनाव जीता था। 

विज्ञापन


13 लाख वोटर्स वाले इस जिले में अब पांच साल बाद यानी अगले साल फिर से विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यहां की राजनीति फिर से गर्म होने लगी है। कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। मसलन क्या भाजपा सरकार यहां के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरी है? भाजपा ने यहां के लोगों को क्या खास दिया, जो समाजवादी पार्टी ने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद नहीं दिया। यहां आम लोगों के लिए चुनाव में मुद्दे क्या होंगे? युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सरकार की किन फैसलों से खुश हैं और किनसे नाराज? इन सवालों का जवाब जानने के लिए आज 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मैनपुरी पहुंचेगा। 

चाय पर चर्चा से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं से बातचीत होगी। आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन


कब और कहां होंगे कार्यक्रम?

1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: रोडवेज बस स्टैंड के पास (महेश टी स्टॉल)

2. दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान: डॉ. किरन सौजिया एकेडमी

3. दोपहर दो बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: फूलबाग, भोगांव रोड

4. शाम चार बजे
प्रमुख राजनतिक दलों के अध्यक्षों के साथ चर्चा
स्थान: लोहिया पार्क

अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज होते हुए इटावा पहुंच चुका है। अब अगला पड़ाव मैनपुरी  है।    

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें