फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : लखीमपुर खीरी में आज होगा सत्ता का संग्राम, महिलाएं और युवा बताएंगे चुनावी मुद्दे, नेताओं से होंगे सवाल

Thu, 18 Nov 2021 12:27 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी

सार

 गाजियाबाद से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज लखीमपुर खीरी पहुंचेगा। जिले में 26.71 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं। 2017 में 18.13 लाख लोगों ने यहां की आठ विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रतिनिधि का चुनाव किया था। 
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा पर सटे उत्तर प्रदेश का ये सबसे बड़ा जिला अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, लखीमपुर को पहले लक्ष्मीपुर के नाम से जाना जाता था। पर्यटन और एडवेंचर के लिहाज से भी लखीमपुर खीरी की अलग पहचान है। यहां दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है, जो पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र है। 

विज्ञापन


इस ऐतिहासिक और खूबसूरत जिले की चर्चा इन दिनों पूरे देश में जोरशोर से हो रही है। यहीं पर पिछले दिनों रैली निकाल रहे किसानों पर कार चढ़ाई गई थी। इसका आरोप केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे पर लगा है। मामले में अभी जांच चल रही है। ऐसी घटना के बाद जिले में अब क्या राजनीतिक हलचलें हैं? आम लोग क्या सोचते हैं? अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में क्या मुद्दे होंगे? लोग योगी सरकार के अब तक के कामकाज से खुश हैं या नाराज? भाजपा अब किन मुद्दों के साथ यहां वोट मांगने आएगी? ऐसी ही तमाम सवालों के साथ आज 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' लखीमपुर खीरी पहुंचेगा। 

आपके पास भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?
विज्ञापन


कब और कहां होंगे कार्यक्रम ?

1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा 
स्थान : रोडवेज बस अड्डा

2. दोपहर 12 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान : वाईडी कॉलेज के बाहर

3. दोपहर 2 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : आवास-विकास कॉलोनी का पार्क

4. शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा 
स्थान : विलोबी हाउस

अब तक इन जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत से होते हुए शाहजहांपुर तक पहुंचा चुका है। अब अगला पड़ाव लखीमपुर खीरी है। 

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?

  • अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
  • 'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
  • amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
  • सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
  • इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें