प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश चुनाव 2022, चाय पर चुनावी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
विक्रम सिंह ने कहा कि युवाओं की कोई पार्टी नहीं है। जो पार्टी रोजगार देगी, जो पार्टी युवाओं के लिए कुछ काम करेगी, हम उसी को वोट देंगे। हां, मौजूदा सरकार से खुश हैं लेकिन जो चार-पांच फीसदी की कमी है, वह हर सरकार में होती है। अनुपम ने कहा कि प्रतापगढ़ में आज भी अपराध चरमसीमा पर है। पिछले पांच वर्षों में यहां सबसे ज्यादा हत्या हुई है। यहां की स्थिति ये है कि कप्तान को भी गोली, हत्या और लूट से सलामी दी जा रही है। योगी जी बांटो राशन करो शासन वाला खेल खेल रहे हैं। अनुपम ने कहा कि योगी जी लास्ट टाइम पर राशन बांट रहे हैं। बाकी के महीनों में क्या खाएगी जनता? अगर राशन के दम पर शासन करना चाहते हैं तो ये गलत हैं। आप आत्मनिर्भर बनाने की बात करते हैं लेकिन हाथ में कटोरा दे दिए। आज से 30 साल पहले जनता जहां थी आज फिर वहीं आ गई। वहीं, एक शख्स ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार प्रतापगढ़ का नाम बदलकर न्यूयॉर्क कर दे क्योकि इन्होंने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया तब से वहां विकास की गंगा की बह रही है। वहां बुलेट ट्रेन चलाए जा रहे हैं। यहां भी विकास हो जाएगा।
लोगों ने और क्या क्या कहा?
- अश्विनि सोनी ने कहा कि यहां केवल फोटो खिंचवाने का एक रिवाज है। यहां कोई काम नहीं हुआ है।
- मोहन नाम के एक युवक ने कहा कि इस बार सपा की सरकार आएगी।
- रोहित कुमार ने कहा कि विकास के नाम काफी विकास हुआ है।
- प्रवीण - योगी सरकार बढ़ियां है। मगर स्थानीय स्तर पर इनके नेता सही से काम नहीं कर रहे हैं।