फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था: घर बैठे लर्निंग लाइसेंस की सुविधा के लिए कवायद, आरटीओ में रोजाना केवल 102 लर्निंग लाइसेंस बनेंगे

Fri, 17 Dec 2021 09:36 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

संभागीय परिवहन कार्यालय में प्रशिक्षु ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या दोगुना बढ़ गई है। पहले आरटीओ में एक दिन में लाइसेंस के लिए 150 लोगों के टेस्ट की व्यवस्था थी। लेकिन लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह स्लॉट 200 लोगों का कर दिया गया। इसके बाद भी आवेदकों को राहत नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में 20 दिसंबर से प्रतिदिन 102 आवेदकों के ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बन सकेंगे। अभी तक यह आंकड़ा 300 आवेदक प्रतिदिन था। अप्रैल, 2021 से पहले तो 450 लर्निंग डीएल बनाए जाते थे। परिवहन विभाग घर बैठे ऑनलाइन लाइसेंस बनाने की सुविधा जनवरी से शुरू करने का दावा कर रहा है। इसी की कवायद के तहत यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

इस बाबत परिवहन मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आया है लेकिन सारथी 4.0 साफ्टवेयर में यह बदलाव दर्शाया गया है। आरटीओ (प्रशासन) प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी माह में घर बैठे ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस की सुविधा शुरू करने के लिए प्रदेशभर के आरटीओ में काम किया जा रहा है। इन लाइसेंस का स्लॉट भी संभवत: इसी कारण कम किया गया है। हालांकि मुख्यालय से अभी तक इस बाबत कोई आदेश नहीं मिला है। 
स्थायी और नवीनीकरण में भी नहीं बढ़ा स्लॉट
स्थायी और नवीनीकरण वाले स्लॉट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्थायी लाइसेंस में अब भी 15 दिन की वेटिंग है जबकि नवीनीकरण में 45 दिन लग रहे हैं। आरटीओ में प्रतिदिन 99 लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाता है। स्थायी लाइसेंस का स्लॉट 200 है, इसे बढ़ाए जाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक नहीं बन सके लर्निंग लाइसेंस 
हैदराबाद से सर्वर में आई गड़बड़ी के कारण लर्निंग लाइसेंस की स्वीकृति में दिक्कतें आ रही थीं। 1800 लाइसेंस धारकों को स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। बृहस्पतिवार सुबह सर्वर में आई खामी दूर हो गई। इसके बाद एआरटीओ प्रशासन एके सिंह ने सभी आवेदकों को स्वीकृति दे दी। एआरटीओ ने बताया कि सात दिसंबर से समस्या आ रही थी। बृहस्पतिवार को सभी लाइसेंस बनाकर वेबसाइट पर डाल दिए गए।
संजलि हत्याकांड: सनसनीखेज घटना में पेट्रोल डालकर जलाई थी किशोरी, तीन साल बाद भी सरकार के वादों की आस में पिता, ये था खुलासा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें