फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहराइच में आग से 125 दुकानें जली, बवाल

Mon, 08 Apr 2013 09:28 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के बहराइच इलाके में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने में सवा सौ दुकानें जलकर राख हो गईं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के भी देर से पहुंचने पर भड़के लोगों ने उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर पहुंचे बहराइच सांसद को भी भीड़ ने खदेड़ा।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने जमकर पथराव किया। बवाल में पुलिस की जिप्सी समेत दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि सीओ का गनर व तीन सिपाहियों समेत 12 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस और पीएसी जवानों ने मामले को शांत कराया। डीएम ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। बहराइच सांसद पर भीड़ को उकसाने की बात कहते हुए डीएम ने एसपी को जांच सौंपी है।

शहर के दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत सैयद सालार मसऊद गाजी के दरगाह परिसर में प्रसाद, क्रॉकरी, धार्मिक पुस्तक, कॉस्मेटिक, आर्टीफिशियल ज्वेलरी, कपड़ा, चूड़ी आदि की दुकानें सजी रहती हैं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर 12 बजे के आसपास जंजीरी गेट के पास चमनतारा मार्केट की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटों ने मुसाफिर खाना, गोल मार्केट की दुकानों को भी आगोश में ले लिया।

इसी बीच दुकानों में रखे छह पेट्रोमैक्स फट गए। इसके बाद करीब सवा सौ व्यवसायियों की दुकानें आग से घिर गईं। लगभग डेढ़ करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें