फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

विज्ञापन
मनोज का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सदमपुर गांव में टेबल फैन हटाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक घर पर अकेला था। पत्नी बच्चों के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन

सदमपुर गांव निवासी मनोज (42) बुधवार की रात घर के आंगन में टेबल फैन लगाकर सो रहा था। रात में बारिश होने पर मनोज टेबल फैन उठाकर दूसरी जगह रखने लगा, तभी करंट की चपेट में आ गया। शोर सुनकर जब तक भाई सरोज पहुंचा, तब तक मनोज की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मनोज की पत्नी निशा तीन बच्चों को लेकर अजगैन कोतवाली क्षेत्र के बहादीपुर मायके गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें