फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत करोवन गांव में शनिवार सुबह महिला ने जहर खा लिया। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। परिजन घर पहुंचे तो महिला के मुंह से झाग निकलता देखकर उनके होश उड़ गए। वह उसे अस्पताल ले गए लेकिन उसकी सांसें थम गईं। घटना की वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन

करोवन निवासी कमल किशोर का विवाह छह साल पहले अजगैन के इटकुटी गांव निवासी गीता से हुआ था। कमल फैक्टरी में काम करता है। शनिवार सुबह वह ड्यूटी गया था। ससुर कैलाश व सास गंगादेई खेत चले गए। जब वह घर लौटे तो बहू गीता को बेसुध पड़ा देखा। मुंह से झाग निकलता देख जहर खाने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक, जहर फैलने से गीता की मौत हुई है। घटना की जानकारी पर पति भी जिला अस्पताल पहुंचा। मगरवारा चौकी प्रभारी प्रेमनारायण ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को सूचना दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गीता की मौत से उसकी बेटी तीन वर्षीय सुशीला व बेटा सुनील (2) बेहाल हैं। ग्रामीणों में घरेलू कलह की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें