फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हरदोई-उन्नाव मार्ग पर साढ़े छह घंटे रेंगे वाहन, मुसाफिर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चकलवंशी (उन्नाव)। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भदनी पुलिया के दोनों ओर ट्रकों के आपस में टकराने से तीन ट्रक खराब हो गए। इससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया। इस दौरान करीब साढ़े छह घंटे तक यातायात रेंगता रहा।
हमीरपुर जिले के भरुवा सुमेरपुर निवासी डंपर चालक राजेश ने बताया कि वह गिट्टी उतार कर वापस जा रहा था। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर भदनी पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से डीजल टैंक फट गया बीच सड़क पर दोनों वाहनों के खड़े होने से जाम लग गया।
विज्ञापन

हमीरपुर के मौदहा निवासी दूसरे ट्रक के चालक अजय कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 7:30 बजे अचानक ब्रेक फेल होने से ट्रक सामने से आ रहे ट्रक में भिड़ गया। ट्रकों के टकराने के बाद भी यातायात सामान्य चल रहा था, लेकिन तभी हरदोई की तरफ जा रहे ट्रक का ब्रेकर पर चढ़ने से उसका बैलेंस राॅड टूट गया। इससे वह भी बीचोबीच सड़क पर खड़ा हो गया। तीन ट्रकों के सड़क पर खड़े होने से दोनों ओर के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन

हरदोई-उन्नाव मुख्य मार्ग जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाया। ट्रकों के हटने के बाद यातायात रेंगना शुरू हुआ। दोपहर एक बजे यातायात पूरी तरह से सामान्य हो सका।

थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि डंपरों के आपस में टक्कर होने से जाम लग गया था। वाहनों को हटवा कर यातायात शुरू कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें