उन्नाव। शहर के दोस्तीनगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से युवा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। भाजयुमो जिला कार्य समिति सदस्य प्रवीण कुमार शुक्ला शानू ने भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिला, किसान, गरीब सभी के कल्याण के लिए काम करती है। उन्होंने मरौंदा सूचित, परियर, बिधनू आदि में भी चौपाल लगाकर योजनाओं के बारे में बताया और एक बार फिर से केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रभाकर द्विवेदी, सुरेश अवस्थी, सोनू दीक्षित, प्रमोद राठौर, नन्हकू अवस्थी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-
बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है सरकार
उन्नाव। महाराज माहे पासी युवा सेवा समिति नेवरना ने पासी सामाजिक जागरुकता सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ. हरि साक्षी महराज ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। इस दौरान भगवती प्रसाद रावत, मोहन सिंह, मोनू रावत, अंकित रावत व मुकेश लोधी आदि मौजूद रहे। (संवाद)