फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पार्टी से लौट रहे वैन चालक की हादसे में मौत

विज्ञापन
अंकुश का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज मार्ग पर किी वाहन ने वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के बेथर गांव निवासी अंकुश खुद की वैन चलाने के साथ ही डीजे भी संचालक था। बुधवार की रात लोहचा में दोस्त (दूसरे डीजे संचालक) के घर जन्मदिन पार्टी में शामिल होने वैन से गया था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात घर लौट रहा था। मवइया गांव के पास सामने से आ रहे किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंकुश की मौत की जानकारी पर परिजन बेहाल हो गए। अंकुश दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें