फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हर्डल व दौड़ में प्रशिष्टि ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

विज्ञापन
फोटो-4-कोच कुशमेश के साथ विजेता प्रशिष्टि। स्रोत: कोच
विज्ञापन
उन्नाव। खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर की प्रशिक्षु बालिका ने राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हर्डल (बाधा दौड़) व 60 मीटर दौड़ में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक हासिल किया है। बेहतर प्रदर्शन पर बालिका को बधाई दी है।
विज्ञापन

प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त के बीच राज्यस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर की प्रशिक्षु बालिका प्रशिष्टि ने 80 मीटर हर्डल और 60 मीटर दौड़ में प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रशिष्टि ने हर्डल में स्वर्ण और 60 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। कोच कुशमेश कुमार ने प्रशिष्टि को प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। बताया कि सेंटर में कई अन्य बच्चे भी एथलेटिक्स में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें