फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल के चयन ट्रायल में 45 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
फोटो-18- चयन ट्रायल में दमखम दिखाते प्रतिभागी। स्रोत: खेल कर्मी
विज्ञापन
उन्नाव। सेंट लारेंस स्कूल के मैदान में वर्ष 2026-27 के लिए अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज फुटबॉल के जिलास्तरीय चयन ट्रायल में 45 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इसमें झांसी के जिलाधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

फुटबॉल ट्रायल में 45 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिले के पूर्व व वर्तमान में झांसी के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भी ट्रायल में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का शारीरिक व स्किल ट्रायल लिया गया। चयनकर्ता सचिवालय से आए समीक्षा अधिकारी अभिषेक गुप्ता व जिला क्रीड़ा अधिकारी मुकेश सब्बरवाल ने ट्रायल में खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन किया। कोच शशिकांत, शिवानी गुप्ता, सोनू सिंह, कपिल पांडे, अभिषेक निगम ने चयन ट्रायल में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें