फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: घर के बाहर सो रहे युवक पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, नाजुक अंग काट कर भागे, अस्पताल में भर्ती

Sun, 03 Oct 2021 12:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उन्नाव में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मौरावां निवासी एक युवक पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया और उसका नाजुक अंग काट दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उन्नाव के मौरावां थानाक्षेत्र के गौरी मजरे पारा निवासी 20 वर्षीय सूरज शनिवार को बरामदे में सो रहा था। देर रात अज्ञात लोगों ने सिर पर हमला कर पहले लहूलुहान कर दिया, फिर नाजुक अंग काट दिया।

चीख सुनकर मां पुष्पा घर से बाहर निकली तो हमलावरों में एक से उसकी झड़प हो गई। इस दौरान उसकी चूड़ियां भी टूट गईं। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


एसओ अजय कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल को ट्रामा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया। घायल सूरज की हालत गंभीर है। पुलिस को आशनाई में घटना किए जाने का अंदेशा है। जांच शुरू की गई है। घायल का बयान व उसका मोबाइल खुलासे की अहम कड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें