फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उन्नाव के गौरवमयी इतिहास को जानेगा देश'

Sun, 12 Apr 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने देश में ऐसे 25 स्थलों का चयन किया है जिनमें उन्नाव का जानकी कुंड परियर और चंद्रशेखर आजाद की जन्म स्थली बदरका को भी शामिल किया गया है। जिले के दौरे पर रविवार को आए संस्कृति, पर्यटन व नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा पत्रकारों से सिविल लाइन स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पर्यटन से होने वाली आमदनी राष्टनिर्माण में खर्च होगी। केंद्र सरकार ने पहले चरण में देश में कुल 25 पौराणिक व ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों को विकास के लिए चयनित किया गया है। उन्नाव का जानकी कुंड परियर और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद स्मारक स्थल बदरका को शामिल किया गया है।

इन स्थानों के ऐतिहासिक महत्व से देश परिचित होगा। इन स्थलों की जानकारी देने के लिए डाक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाएगी जाएगी। इस दौरान सांसद साक्षी महराज, विधायक पंकज गुप्ता, चेयरमैन रामचंद्र गुप्ता, वरिष्ठ नेता आनंद अवस्थी, पूर्व विधायक कृपाशंकर सिंह, किरन सिंह, प्रधान ओमप्रकाश, श्रीराम लोधी, ब्रजेश पांडेय, सहदेव लोधी, विनोद लोधी एडवोकेट, प्रदेश सहसंयोजक अनूप तिवारी भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें