फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: रोडवेज बस ने वृद्ध को रौंदा, थाने के सामने हादसा, चालक हिरासत में, पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 25 Nov 2021 05:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : social media
विज्ञापन
उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर थाने के ठीक सामने रोडवेज बस ने वृद्ध को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। परिजनों के हंगामा करने पर पुलिस ने बस के चालक को हिरासत में ले लिया। बेहटा गोपी गांव निवासी हरिशंकर गुरुवार दोपहर एक बजे थाना बीघापुर जा रहा था।
विज्ञापन


उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर प्रतापगढ़ से कानपुर जा रही प्रतापगढ़ डिपो की बस ने पैदल जा रहे हरिशंकर को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से हरिशंकर बस के पहिये के नीचे आ गया। पुलिस कर्मियों ने उसे पीएचसी पहुुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक का घर घटनास्थल से एक किमी दूर होने से परिजन भी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। बस चालक की गिरफ्तारी की मांग कर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने कस्बा सिकंदरपुर कर्ण के पास प्रतापगढ़ निवासी चालक राकेश को हिरासत में ले लिया और बस को थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जेबी पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी गंगाजली की तहरीर पर बस चालक राकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गंगाजली समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों में चर्चा है कि वृद्ध की तीन बेटियों में विवाहित बेटी का पति से अलगाव हो चुका है। वह अपने मायके में रह रही है। पिता व पुत्री में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत करने वह थाने जा रहा था। हालांकि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें