उन्नाव के औरास में आईजी जोन लक्ष्मी सिंह सोमवार को अपर मुख्य सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के निजी सचिव विश्वंभर दयाल के सोमवार दोपहर खुद को गोली मारकर आत्महत्या के प्रयास से पहले लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर जांच करने पहुंचीं।
एसपी, एएसपी व सीओ बांगरमऊ को थाने बुलाकर जांच की। इस दौरान सीओ को आईजी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा। लखनऊ के मलिहाबाद थाने के गुलालखेड़ा गांव के मूल निवासी विश्वंभर दयाल अपर मुख्य सचिव नगर विकास के निजी सचिव हैं।