फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने आरोग्य मित्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में आरोग्य मित्र को सम्मानित करते स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। प्रधानमंत्री आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के तहत जिले में अच्छा काम कर रहे दो आरोग्य मित्रों को स्वास्थ्य मंत्री ने लखनऊ में सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया है। प्रदेश में सबसे अधिक गोल्डन कार्ड बनाने में पांच आरोग्य मित्रों को चुना गया था। जिसमें जिले के ही दो शामिल थे।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2018 को हुई थी। तब से अब तक सफीपुर में तैनात आरोग्य मित्र अमन कुशवाहा व जिला मुख्यालय पर तैनात सूरज ने 15-15 हजार आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए हैं। सबसे अहम बात यह है कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने में इन दोनों ने गलतियां नहीं की।
योजना के तीन साल पूरे होने पर लखनऊ के स्वास्थ्य निदेशालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने दोनों आरोग्य मित्रों को सम्मानित किया। प्रोत्साहन के तौर पर दोनों आरोग्य मित्रों को नगद धनराशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि दो आरोग्य मित्रों का सम्मान होने से जिले के अन्य आरोग्य मित्र भी प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें