फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की पहचान के लिए अब होगा सीटी स्कैन व एक्सरे

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड जांच के लिए अब होगा सीटी स्कैन व एक्सरे
विज्ञापन

बुखार, खांसी व जुकाम होने पर भी रिपोर्ट निगेटिव तो होगी यह जांच
फेफड़ों में संक्रमण मिला तो माना जाएगा कोविड पॉजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। सर्दी, जुकाम, बुखार व खांसी होने के बाद भी यदि कोविड रिपोर्ट निगेटिव आती है तो मरीज को घर नहीं भेजा जाएगा। पहले उसका सीटी स्कैन व एक्सरे होगा। उसमें यदि फेफड़ों में संक्रमण मिलता है तो उसे पॉजिटिव मानते हुए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। ऐसे मरीजों के लिए अलग से वार्ड होगा जिसमें उन्हेें भर्ती किया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद की ओर से जारी नई गाइड लाइन में कहा गया है कि जिले में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं जिनमे लक्षण तो कोविड के हैं लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। डॉक्टरों के अनुसार एंटीजन और आरटपीसीआर जांच में भी पकड़ में नहीं आ रहा है। ऐसे मरीजों से संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। इसलिए रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी ऐसे मरीजों का सीटी स्कैन और एक्सरे जांच कराई जाए। इन दोनों जांचों में यदि फेफड़े संक्रमित मिलते हैं तो उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। लेकिन ऐसे मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि एक्सरे और सीटी स्कैन रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को पॉजिटिव मानते हुए उपचार होगा। संक्रमित मिलने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों से अलग वार्ड में इन्हेें भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें